Thursday, November 12, 2026
24.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मंडप से गिरफ्तार

​इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को एक फिल्मी घटनाक्रम में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सीहोर के एक मंडप से उस समय हिरासत में लिया, जब वह अपनी शादी की रस्में पूरी कर रहा था।

​क्या है मामला?

चंदन नगर पुलिस के अनुसार, आरोपी रवि विश्वकर्मा का इंदौर के चंदन नगर इलाके में अपनी बहन के घर आना-जाना था। इसी दौरान उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाली एक युवती से हुई। युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने शादी का वादा कर पिछले एक साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया।

​पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

युवती ने दो दिन पहले थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी को फोन कर पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। इसके बाद बुधवार को चंदन नगर पुलिस की टीम सीधे सीहोर पहुंच गई। जब आरोपी शादी के मंडप में बैठा था, पुलिस ने वहीं से उसे हिरासत में ले लिया।

​सख्त कार्रवाई की तैयारी

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। शुरुआती दौर में पुलिस ने सुलह-समझौते का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी के असहयोगात्मक रवैये के बाद कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img