Friday, November 13, 2026
25.1 C
Bhopal

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को दतिया में उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में भाजपा के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।

​इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर जीत का मंत्र दिया।

​विकास और विश्वास की जीत का संकल्प

उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया के उपचुनाव में जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा और विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी। वरिष्ठ नेताओं ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

​इस कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी सांसद भरत सिंह कुशवाह, सह-प्रभारी राहुल कोठारी, चुनाव अभियान प्रमुख अरविंद सिंह भदौरिया, रणवीर सिंह रावत, डॉ. अभय यादव, जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img