Friday, July 17, 2026
33.3 C
Bhopal

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को दतिया में उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में भाजपा के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।

​इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर जीत का मंत्र दिया।

विकास और विश्वास की जीत का संकल्प

उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दतिया के उपचुनाव में जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा और विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी। वरिष्ठ नेताओं ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

​इस कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी सांसद भरत सिंह कुशवाह, सह-प्रभारी राहुल कोठारी, चुनाव अभियान प्रमुख अरविंद सिंह भदौरिया, रणवीर सिंह रावत, डॉ. अभय यादव, जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Hot this week

मप्र वक्फ बोर्ड विवाद: AIMIM ने अध्यक्ष के सामाजिक बहिष्कार का किया ऐलान

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...

भोपाल: डेयरी की आड़ में गौवंश वध का भंडाफोड़, मांस और हथियार बरामद

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार...

बीएसएफ जवान के सूने घर में बड़ी चोरी, 5 लाख का माल पार

​ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में चोरों...

Topics

खानूगांव सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर जानलेवा हमला: 65 दिन बाद पहली गिरफ्तारी

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित खानूगांव में...

पिता की दरिंदगी: 16 साल की किशोरी ने घर छोड़ा

​जबलपुर/शहडोल। पिता का साया बेटी के लिए सुरक्षा का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img