Tuesday, July 21, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल: बिहार की नाबालिग को बंधक बनाकर एक साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बिहार की एक 16 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कथित पति के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

पीड़िता ने बताया कि वह मार्च 2025 में अपने माता-पिता से नाराज होकर घर से निकली थी। रास्ते में उसे एक दंपती मिले, जो उसे बहला-फुसलाकर भोपाल ले आए और यहां एक युवक से जबरन उसकी शादी करा दी। किशोरी का आरोप है कि उसे शाहपुरा की एक मल्टी में बंधक बनाकर रखा गया, जहाँ उसके साथ मारपीट की जाती थी और घरेलू काम कराए जाते थे। शनिवार रात मौका पाकर वह किसी तरह पुलिस थाने पहुंची।

मानव तस्करी की आशंका

पुलिस इस मामले में मानव तस्करी के एंगल से भी जांच कर रही है। एसआई हरीश ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसे किशोरी सौंपने वाले वे ‘अंकल-अंटी’ कौन थे और क्या इसके बदले कोई सौदा हुआ था। पीड़िता के पिता से भी संपर्क कर लिया गया है, जिन्हें भोपाल बुलाया गया है। सोमवार को सीडब्ल्यूसी (CWC) के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Hot this week

पोषण आहार घोटाला: लोकायुक्त की सख्ती, पूर्व सीएस समेत कई अफसरों पर शिकंजा

​भोपाल ​मध्य प्रदेश के चर्चित टेक होम राशन (THR) और...

ऐशबाग बुजुर्ग दंपती हत्याकांड: करोड़ों की संपत्ति के लालच में रची गई थी साजिश

​भोपाल: ऐशबाग के चर्चित बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में पुलिस रिमांड...

एम्स की नर्सिंग ऑफिसर ने की आत्महत्या, पति की मौत के बाद से थीं तनाव में

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र की सुभाष विला कॉलोनी में सोमवार...

Topics

ऐशबाग बुजुर्ग दंपती हत्याकांड: करोड़ों की संपत्ति के लालच में रची गई थी साजिश

​भोपाल: ऐशबाग के चर्चित बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में पुलिस रिमांड...

एम्स की नर्सिंग ऑफिसर ने की आत्महत्या, पति की मौत के बाद से थीं तनाव में

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र की सुभाष विला कॉलोनी में सोमवार...

विदिशा: अवैध शराब अहातों पर नगर पालिका का बुलडोजर, अतिक्रमण हटाया

​विदिशा: प्रदेश सरकार के प्रतिबंध के बावजूद शहर में अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img