Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

भोपाल: बिहार की नाबालिग को बंधक बनाकर एक साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ बिहार की एक 16 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कथित पति के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या है मामला?

पीड़िता ने बताया कि वह मार्च 2025 में अपने माता-पिता से नाराज होकर घर से निकली थी। रास्ते में उसे एक दंपती मिले, जो उसे बहला-फुसलाकर भोपाल ले आए और यहां एक युवक से जबरन उसकी शादी करा दी। किशोरी का आरोप है कि उसे शाहपुरा की एक मल्टी में बंधक बनाकर रखा गया, जहाँ उसके साथ मारपीट की जाती थी और घरेलू काम कराए जाते थे। शनिवार रात मौका पाकर वह किसी तरह पुलिस थाने पहुंची।

​मानव तस्करी की आशंका

पुलिस इस मामले में मानव तस्करी के एंगल से भी जांच कर रही है। एसआई हरीश ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसे किशोरी सौंपने वाले वे ‘अंकल-अंटी’ कौन थे और क्या इसके बदले कोई सौदा हुआ था। पीड़िता के पिता से भी संपर्क कर लिया गया है, जिन्हें भोपाल बुलाया गया है। सोमवार को सीडब्ल्यूसी (CWC) के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img