Saturday, July 25, 2026
25.6 C
Bhopal

तीन मोहरों के पास टी स्टॉल पर युवकों में मारपीट, वीडियो वायरल

भोपाल।

शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन मोहरों के पास स्थित गुप्ता टी स्टॉल पर युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक अन्य युवक को लात-घूंसों से पीटते नजर आ रहे हैं।

​मारपीट के दौरान पीड़ित युवक सड़क पर गिर गया, जिसे बाद में आसपास मौजूद लोगों ने संभाला। यह घटना शनिवार तड़के करीब पांच बजे की बताई जा रही है, हालांकि वायरल वीडियो की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

​पुलिस बोली- अभी तक कोई शिकायत नहीं

​शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि पुलिस के पास वायरल वीडियो पहुंच चुका है। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है और न ही किसी अस्पताल से एमएलसी की सूचना मिली है। पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है। शिकायत मिलने या जांच में संज्ञेय अपराध पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

क्रोमा को उपभोक्ता आयोग का झटका: वॉटर प्यूरीफायर न देने पर देना होगा हर्जाना

​भोपाल ​पैसे लेने के बावजूद वॉटर प्यूरीफायर न देना क्रोमा...

भोपाल में कमर्शियल नोटिस पर घमासान: बीसीसीआई ने की कार्रवाई रोकने की मांग, मिक्स लैंड यूज नीति लागू करने पर जोर

​भोपाल: ​राजधानी में आवासीय (रेसिडेंशियल) भूखंडों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने...

गिरिबाला सिंह की जमानत अर्जी खारिज, कोर्ट ने आरोपों को माना गंभीर

​भोपाल ​चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी रिटायर्ड जज...

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...

Topics

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

ठगी की कमाई से खरीदा 50 ग्राम सोना, सर्राफा कारोबारी का बैंक खाता सीज

​ग्वालियर (विशेष संवाददाता)। शहर में साइबर ठगों द्वारा ठगी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img