Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

भोपाल (ग्रामीण): नाबालिग बच्चों के मामलों में संवेदनशीलता से करें कार्रवाई – एसपी पंकज कुमार पाण्डेय

​भोपाल:

​भोपाल (ग्रामीण) पुलिस और ‘आवाज़’ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आज बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों और ऊर्जा डेस्क प्रभारियों के लिए POCSO अधिनियम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में पुलिस को बेहद संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लैंगिक शोषण के शिकार बच्चों के मामले में केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि उनके पुनर्वास और संरक्षण पर भी पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सोनकर भी मौजूद रहे।

​प्रशिक्षण के मुख्य वक्ता, ‘आवाज़’ संस्था के निदेशक प्रशांत दुबे ने POCSO मामलों में बच्चों को समय पर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया और उनके कानूनी-मनोवैज्ञानिक सहयोग पर विस्तृत जानकारी दी।

​इस दौरान एसपी पाण्डेय ने संस्था द्वारा बनाए गए POCSO आधारित ‘सांप-सीढ़ी’ जागरूकता मॉडल की सराहना की, जिससे बच्चों को खेल-खेल में कानून की जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में जिले के सातों थानों के थाना प्रभारियों और ऊर्जा डेस्क के लगभग 45 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img