Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल एमएसीटी का बड़ा फैसला: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन कारोबारियों के परिजनों और घायल को मिलेगा 3.05 करोड़ का मुआवजा

​भोपाल:

भोपाल मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) ने एक सड़क हादसे के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। न्यायाधीश जयंत शर्मा की अदालत ने भीषण हादसे में जान गंवाने वाले तीन कारोबारियों के आश्रितों और घायल साथी के पक्ष में कुल 3 करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपए का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह पूरी राशि ट्रक की बीमा कंपनी को चुकानी होगी।

​मामले की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के. हिंगोरानी और अधिवक्ता सनी हिंगोरानी ने की।

​क्या था पूरा मामला?

  • ​घटना की तारीख: 13 फरवरी 2025 (रात करीब 1:00 बजे)।
  • ​हादसा: होशंगाबाद (नर्मदापुरम) के तीन व्यवसायी संदीप मूलचंदानी (38), सूरज आहूजा (35), सागर नवलानी (34) और उनके साथी संस्कार अंदानी कार से इटारसी से होशंगाबाद लौट रहे थे।
  • ​कैसे हुई दुर्घटना: पवारखेड़ा में नवोदय विद्यालय के सामने आगे चल रहे ट्रक (एमपी-09-एचजी-2630) के चालक संजू जोहर ने बिना किसी इंडिकेटर के अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराकर पलट गई।
  • ​नतीजा: हादसे में तीनों कारोबारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संस्कार अंदानी गंभीर रूप से घायल हो गए।

​देहात होशंगाबाद पुलिस ने घायल संस्कार की शिकायत पर ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया था। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर ट्रक चालक की पूरी गलती मानते हुए पीड़ितों को यह मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img