Wednesday, July 29, 2026
29.3 C
Bhopal

10 साल की मासूम से दुष्कर्म: सगे फूफा को तिहरा आजीवन कारावास, 5 लाख का मुआवजा

भोपाल:

​पॉक्सो कोर्ट ने 10 साल की मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले सगे फूफा को तिहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायालय ने पीड़िता को 5 लाख रुपये का प्रतिकर (मुआवजा) देने का भी आदेश दिया है।

​विशेष लोक अभियोजक सुश्री दिव्या शुक्ला ने बताया कि मामला थाना सुखीसेवनिया क्षेत्र का है। पीड़िता के माता-पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी और दादी के निधन के बाद बुआ-फूफा उसे अपने साथ ले गए थे। कोरोना काल में स्कूल बंद होने के दौरान आरोपी फूफा ने बच्ची के साथ डरा-धमकाकर लगातार दो साल तक दुष्कर्म किया।

​मासूम ने जब हिम्मत जुटाकर अपनी सहेली और फिर बुआ को इसकी जानकारी दी, तो आरोपी ने अपनी हरकत बंद नहीं की। आखिरकार, एसओएस (SOS) कार्यकर्ता की मदद से पुलिस तक मामला पहुंचा और थाना सुखीसेवनिया में अपराध दर्ज किया गया।

​माननीय न्यायालय (अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश/पॉक्सो एक्ट) ने अभियोजन पक्ष के मजबूत तर्कों, साक्ष्यों और वैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को आईपीसी की धारा 376(एबी), 376(2)एन और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत दोषी मानते हुए यह कठोर सजा सुनाई। अदालत ने पीड़िता की आगे की पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसे 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश भी पारित किया है।

Hot this week

बैंककर्मी पलक केशव हत्याकांड का खुलासा, शादी से इनकार पर प्रेमी ने की थी हत्या

​इंदौर / दतिया: तपेश्वरी बाग क्षेत्र में रहने वाली 26...

महिला थाना पुलिस ने किया देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर: जबलपुर महिला थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय एक...

ओयो होटल में कथित अवैध गतिविधियों पर हंगामा, रहवासियों ने किया घेराव

​जबलपुर: धनवंतरी नगर स्थित होटल सिटी मैक्स में ओयो बुकिंग...

Topics

महिला थाना पुलिस ने किया देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर: जबलपुर महिला थाना पुलिस ने शहर में सक्रिय एक...

ओयो होटल में कथित अवैध गतिविधियों पर हंगामा, रहवासियों ने किया घेराव

​जबलपुर: धनवंतरी नगर स्थित होटल सिटी मैक्स में ओयो बुकिंग...

पुरानी रंजिश में ममेरे भाई की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी राकेश पंथी गिरफ्तार

भोपाल:​शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र में पुराना मकान...

कॉलेज छात्रा से मारपीट और कपड़े फाड़ने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

​जयपुर: प्राइवेट कॉलेज की छात्रा से मारपीट कर उसके कपड़े...

अमरनाथ यात्रियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, मंदसौर के 40 श्रद्धालु घायल

​श्रीनगर/मंदसौर: जम्मू-कश्मीर के बालटाल से श्रीनगर आ रही मध्य प्रदेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img