Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

बेटा न होने पर मां ने 4 दिन की नवजात बेटी को पानी के ड्रम में डुबोकर मारा

चुरहट (सीधी)। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलकी गांव में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी चार दिन की मासूम बेटी को पानी से भरे नीले ड्रम में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या है पूरा मामला?

​परिजन के मुताबिक, सोनू पटेल ने 26 जुलाई को चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम प्रिशा रखा गया था। 28 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मां और नवजात घर लौटे थे। 30 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे बच्ची अपने बिस्तर पर नहीं मिली। तलाश करने पर घर के सामने रखे पानी के ड्रम में उसका शव मिला।

​मां ने खुद कबूला जुर्म

​पुलिस पूछताछ में आरोपी मां सोनू पटेल ने बताया कि उसकी पहले से एक बेटी है और वह दूसरी बेटी होने से नाखुश थी। उसे बेटा चाहिए था। उसने पुलिस को बताया कि उसे चिंता थी कि वह बच्ची का भरण-पोषण कैसे करेगी और बेटी के पालन-पोषण में काफी खर्च होता है। इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

​पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पुष्टि

​सीएमएचओ डॉ. अशोक खरे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण पानी में डूबने से दम घुटना (श्वासावरोध) आया है। चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि साक्ष्यों और रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मां को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img