Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

दिनदहाड़े कार का टायर पंचर कर 10 लाख रुपए से भरा बैग ले उड़े चोर

​मुरैना (शहर)। मध्य प्रदेश के मुरैना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने सुनियोजित तरीके से कार का टायर पंचर कर कारोबारी को उलझाया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

​क्या है पूरा मामला?

​’श्री जी डेवलपर्स’ के संचालक अमित शनिवार दोपहर अपने कार्यालय से खेत का एडवांस पैसा देने के लिए कार से निकले थे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वे परशुराम कॉलोनी मोड़ के पास पहुंचे, उनकी कार का टायर अचानक पंचर हो गया। वे सड़क किनारे कार रोककर अपने साथी के साथ टायर बदलने लगे। इस दौरान कार का दरवाजा अनलॉक था और अंदर 10 लाख रुपए से भरा बैग रखा था।

​मौका पाकर ई-रिक्शा से भागे चोर

​टायर बदलते वक्त वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर कार के अंदर रखे बैग पर पड़ी। वह कुछ देर बाद दोबारा लौटकर आया और मौका पाकर कार से बैग पार कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह सड़क के दूसरी ओर खड़े ई-रिक्शा में अपने साथी के साथ बैठकर फरार हो गया।

​पुलिस की कार्रवाई

​सीएसपी दीपाली चंदौरिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img