Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

विदिशा में चोरी का खुलासा: फ्रिज, कूलर और मिक्सी बरामद, दो चोरों सहित कबाड़ी गिरफ्तार

​विदिशा:कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपपुरा इलाके में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया सामान और तांबे का तार बरामद किया है।

​23 जुलाई को राज नारायण यादव के घर हुई इस चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सुरागों की मदद ली। जांच के दौरान बक्सरिया निवासी दीपक रैकवार और मोनू रैकवार के नाम सामने आए। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

​कुएं से निकाला गया सामान

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी किया गया फ्रिज, कूलर और मिक्सी गुठन क्षेत्र के एक सुनसान कुएं में छिपा दिए थे। कुएं में पानी कम होने का फायदा उठाकर उन्होंने सारा सामान अंदर फेंक दिया था। पुलिस ने एसडीआरएफ और होमगार्ड की मदद से मशक्कत के बाद कुएं से सुरक्षित सामान बाहर निकाल लिया।

​कबाड़ी भी गिरफ्तार

चोरों ने चोरी का तांबे का तार साजिद खान नामक कबाड़ी को बेचा था। पुलिस ने कबाड़ी को भी इस मामले में आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया है और उससे तांबे का तार जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी आनंद राज का कहना है कि चोरी का सामान खरीदने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि चोरों के हौसले पस्त हो सकें।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img