Thursday, October 29, 2026
20.6 C
Bhopal

लव सेक्स और धोखा

बगहा: बिहार में एक लड़की ने जिस प्रेमी पर आंख मूंदकर विश्वास किया उसने उसे धोखा दे दिया। इसके बाद परिवारवालों ने उसे घर से बाहर कर दिया। इसके बाद उसके साथ जो हुआ उसे जानकर आप सिहर उठेंगे। घर से निकलने के बाद युवती अपने गांव में भटक रही थी तो कुछ युवकों ने उसका गैंगरेप कर दिया। दर्द और यातना की यह कहानी बगहा जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक युवती की है। युवती ने इस संबंध में महिला थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। थाने में दिए आवेदन में उसने बताया है कि लगभग छह महीने पहले उसकी मुलाकात चौतरवा थाने के रहने वाले राघवेंद्र मिश्र उर्फ लप्पु मिश्र से हुई थी। लप्पु ने प्यार का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो शादी का भरोसा दिया। इसके बाद शादी का वादा करते हुए उसने युवती का गर्भपात करवा दिया। बाद में शादी से मना कर दिया।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1600 लीटर अवैध शराब और लहान जब्त, दो गिरफ्तार

भोपाल: राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग ने अवैध शराब...

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...

Topics

मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रमेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img