Monday, September 7, 2026
25.1 C
Bhopal

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

भोपाल

तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक युवक ने हारून खान नामक व्यक्ति पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में हारून गंभीर रूप से घायल हो गया और बचाव करते समय उसके हाथ की उंगलियां भी कट गईं। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, हारून खान और आरोपी रिजवान कुरैशी एक ही मोहल्ला के रहने वाले हैं। दो दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था, जिसमें हारून ने रिजवान को थप्पड़ मार दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए रिजवान ने हारून को राजीनामा करने के बहाने बातचीत के लिए बुलाया था।

पीछे से किया वार

बातचीत के दौरान जब हारून बेखबर था, तभी रिजवान ने पीछे से उसके सिर पर तलवार से जोरदार वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

केस दर्ज, तलाश जारी

सूचना मिलते ही तलैया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हारून को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी रिजवान कुरैशी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और यह भी जांच कर रही है कि हमले के वक्त वहां और कौन-कौन लोग मौजूद थे।

Hot this week

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक: डिप्टी कलेक्टर देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...

Topics

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img