Sunday, September 13, 2026
24.1 C
Bhopal

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, सूखीसेवनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​सूखीसेवनिया थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी राजू रावत (37 वर्ष) को घटना के महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

​घटना 9 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे की है, जब आमोनी रोड के पास जंगल में शौच के लिए गई नाबालिग को आरोपी ने सुनसान पाकर दबोच लिया और जबरन झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

​थाना प्रभारी अरुण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। इसके बाद त्वरित घेराबंदी करते हुए 12 सितंबर 2026 को आरोपी राजू रावत, निवासी सूखीसेवनिया को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सराहनीय कार्रवाई में उनि आर.सी. मीना, सह-उनि नरेंद्र सिंह और आरक्षक नरोत्तम लोधी की अहम भूमिका रही।

Hot this week

भोपाल देहात में अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस ने निकाली कॉम्बिंग गश्त

​भोपाल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए...

बैंक की किश्तों के 1.13 लाख रुपये गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

​ईटखेड़ी थाना पुलिस ने एक्सिस बैंक के महिला समूह...

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...

इंदौर में बड़ा हादसा टला: गांधी नगर में आईडीए मल्टी की जमीन धंसी, मची अफरा-तफरी

​इंदौर गांधी नगर इलाके के आईडीए मल्टी में शनिवार रात...

Topics

भोपाल देहात में अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस ने निकाली कॉम्बिंग गश्त

​भोपाल अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए...

बैंक की किश्तों के 1.13 लाख रुपये गबन करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

​ईटखेड़ी थाना पुलिस ने एक्सिस बैंक के महिला समूह...

इंद्रपुरी के पिंक वाइब्स स्पा में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

​भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के 'पिंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img