Thursday, September 17, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई: चार होटल और रेस्टोरेंट में मिली गंभीर खामियां, एक्सपायरी सामग्री और सड़ा प्याज नष्ट

भोपाल

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के चार बड़े होटल और रेस्टोरेंट पर औचक कार्रवाई करते हुए गंभीर अनियमितताएं पकड़ीं। आयुक्त के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठानों की रसोइयों में भारी गंदगी, एक्सपायरी मसाले और खुले डस्टबिन मिले, जिस पर सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।

​भोजपुर रोड स्थित द सेलेस्टियल पार्क में एक्सपायरी मसाला मिलने के साथ ही करीब बीस किलो सड़ा हुआ प्याज और गंदी कढ़ाइयां पाई गईं, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। यहां उन्नीस कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं मिले और मूंग दाल व काजू के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। होशंगाबाद रोड स्थित रंजीत रिजॉर्ट में किचन का ड्रेनेज सिस्टम खराब मिला, बर्तन गंदे थे तथा कर्मचारियों के मेडिकल और प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र गायब मिले।

​बावड़ियाकलां स्थित गुरु कृपा फूड एंड कैटर्स में स्थिति सबसे चिंताजनक पाई गई, जहां किचन में कॉकरोच घूमते मिले, कचरे से भरे खुले डस्टबिन और कई ब्रांड्स के एक्सपायरी मसाले मिलने पर विभाग ने लाइसेंस निलंबित करने की अनुशंसा की है। वहीं, इसी क्षेत्र के अमानते रेस्टोरेंट में साफ-सफाई ठीक मिलने के बावजूद फ्रीजर में रखी दाल मखनी से बदबू आने पर उसे नष्ट कराया गया और दाल-आटे के तीन नमूने जांच हेतु संकलित किए गए।

नोट: विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त रुख जारी रहेगा।

Hot this week

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...

लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से ठगी: खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठगे 45 हजार, आरोपी पर FIR

​इंदौर: शहर के खजराना थाना क्षेत्र में लोन दिलाने का...

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...

Topics

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img