Thursday, September 17, 2026
29.1 C
Bhopal

लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से ठगी: खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठगे 45 हजार, आरोपी पर FIR

इंदौर:

शहर के खजराना थाना क्षेत्र में लोन दिलाने का झांसा देकर एक कपड़ा व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर व्यापारी के दस्तावेजों और एटीएम कार्ड का दुरुपयोग किया और उनके नाम पर लोन लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​खजराना क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा व्यापारी दीपांशु सुनेरे को अपने व्यवसाय के लिए आठ लाख रुपये के लोन की जरूरत थी। इस दौरान धीरज नगर निवासी आरोपी राहुल मालवीय, जो पीड़ित के साले के यहां आता-जाता था, उसने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए पंद्रह लाख तक का लोन कराने का दावा किया। हालांकि, आपसी सहमति आठ लाख रुपये के लोन पर बनी।

​लोन प्रक्रिया के नाम पर आरोपी ने व्यापारी से आधार कार्ड, पैन कार्ड, गुमाश्ता और अन्य जरूरी दस्तावेज ले लिए। इसके साथ ही बैंक खाते में ट्रांजैक्शन बढ़ाने का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिया। इसके बाद आरोपी ने व्यापारी के दस्तावेजों पर पैंतालीस हजार रुपये का लोन फाइनेंस करवाकर एलआईजी स्थित एक दुकान से एलईडी टीवी खरीद ली।

​मामले का खुलासा तब हुआ जब इलेक्ट्रॉनिक सामान की किस्तें चुकाने के लिए फाइनेंस कंपनी से पीड़ित के पास लगातार फोन आने लगे। पूछताछ करने पर पता चला कि राहुल ने उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर टीवी खरीदी है और किस्तें बकाया चल रही हैं। कंपनी द्वारा परेशान किए जाने पर पीड़ित ने जनसुनवाई में वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई, जिसके बाद खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...

Topics

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img