उज्जैन:
श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच उत्तर प्रदेश के गोंडा से आए दर्शनार्थियों के लिए उस वक्त संकट खड़ा हो गया, जब आयुष साहू अपने पिता विनोद कुमार साहू (मोबाइल नंबर: 9838548637) से बिछड़कर खो गए।
अत्यधिक भीड़ और असमंजस की स्थिति के बीच, ड्यूटी पर तैनात ASI श्री संजीत कुमार सिंह (25वीं बटालियन, डीजीपी रिजर्व कंपनी, भोपाल) ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अथक प्रयास और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को ढूंढ निकाला और सुरक्षित उसके पिता से मिलवाया।
पिता-पुत्र के पुनर्मिलन पर राहत महसूस करते हुए पीड़ित परिवार ने मध्य प्रदेश पुलिस और ASI संजीत कुमार सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया है। पुलिस की इस संवेदनशीलता और तत्परता की हर तरफ सराहना हो रही है।




