Wednesday, November 11, 2026
17.1 C
Bhopal

इंदौर में खौफनाक वारदात: मोमोज के पैसे मांगने पर दुकान पर फेंका खौलता तेल, बचाने आए पड़ोसी पर चाकू से हमला

इंदौर:

मध्य प्रदेश के इंदौर के बजरंग नगर इलाके में नशे में धुत बदमाशों ने बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया। शराब के लिए रुपए मांगने और मुफ्त में मोमोज न मिलने पर बदमाशों ने दुकानदार पर कढ़ाई का खौलता हुआ तेल फेंक दिया। बीच-बचाय करने आए एक पड़ोसी युवक पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

​मुफ्त मोमोज और शराब के लिए कर रहे थे अड़ीबाजी

पीड़ित दुकानदार समीर मोरे ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान पर ग्राहकों को मोमोज बेच रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने पहले मुफ्त में मोमोज मांगे और फिर शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे।

​जब समीर ने रुपए देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और गुस्से में आकर कढ़ाई में भरा खौलता हुआ तेल उसके ऊपर उड़ेल दिया।

​बचाने आए पड़ोसी पर चाकू से वार

इस बीच, अपनी बहन के साथ मोमोज खाने आया पड़ोसी हर्ष गणगोरे बीच-बचाय करने आगे आया। रंजिश में बदमाशों ने हर्ष के हाथ और पैर पर चाकू से कई वार कर दिए। इसके बाद चारों आरोपी मौके से भागने लगे।

​एक आरोपी पकड़ाया, बाकी की तलाश जारी

भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक आरोपी शुभम पंडित को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। हालांकि, उसके तीन अन्य साथी अमन गेले, पीयूष और पवन गुर्जर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

Hot this week

तेंदुए के हमले के बाद बाग मुगालिया ईको पार्क में वॉक पर रोक, इलाके में बाघ की भी आशंका

भोपाल। बाग मुगालिया स्थित लहारपुर ईको लॉजिकल पार्क में...

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

Topics

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, जेवर लूटने का प्रयास; एसपी से न्याय की गुहार

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img