Thursday, September 17, 2026
24.1 C
Bhopal

तलैया में खुला अवैध हथियारों का कारखाना: ‘फाइन शार्पिंग शॉप’ की आड़ में बन रही थीं धारदार छुरियां, एक गिरफ्तार

भोपाल:

राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र के बुधवारा इलाके में पुलिस ने एक बड़े अवैध कारोबार का खुलासा किया है। ‘फाइन शार्पिंग शॉप’ (धार लगाने की दुकान) की आड़ में अवैध रूप से धारदार हथियार बनाने और बेचने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया है। पुलिस ने दुकान से 12 तैयार छुरियों समेत भारी मात्रा में हथियार बनाने की मशीनरी और कच्चा माल जब्त किया है।

बैंड मास्टर तिराहे के पास चल रहा था खेल

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैंड मास्टर तिराहे के आगे बुधवारा (तलैया) स्थित एक दुकान में अवैध रूप से धारदार छुरियां बनाई और बेची जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत दुकान पर दबिश दी।

​तलाशी के दौरान दुकान से 12 तैयार धारदार छुरियां, मूठ लगी बिना धार की 6 ब्लेड और 7 अन्य कच्ची ब्लेड बरामद हुईं।

हथियार बनाने के भारी उपकरण जब्त

जांच में सामने आया कि आरोपी ने दुकान के अंदर ही हथियार बनाने का पूरा सेटअप तैयार किया हुआ था। मौके से जमीन में स्थायी रूप से गड़ी बड़ी ग्राइंडर मशीन, धार लगाने की मशीन, ड्रिल मशीन, बड़ा कटर, हैंड ग्राइंडर, दो इलेक्ट्रिक मोटर, हथौड़ी, निहाई, छैनी, आरी और प्लास जैसी मशीनरी और औजार जब्त किए गए हैं। इसके अलावा छुरियों की मूठ में लगने वाली 50 रिपिट और फाइबर भी बरामद किए गए हैं।

लाइसेंस नहीं दिखा सका आरोपी

पुलिस ने दुकान संचालक रफत अली (40), निवासी ऐशबाग से हथियारों के निर्माण और बिक्री से जुड़ा वैध लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट की धारा 25(1AA) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

​प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी आठवीं तक पढ़ा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह कितने समय से यह धंधा कर रहा था और तैयार हथियार किन-किन लोगों को सप्लाई करता था।

Hot this week

शादी टूटने के गुस्से में युवती के घर पर फेंका पेट्रोल बम, मंगेतर को दी धमकी

भोपाल राजधानी के टीटी नगर इलाके में सनसनीखेज मामला सामने...

अवधपुरी में BTech छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल: अवधपुरी इलाके के नक्षत्र कॉम्प्लेक्स में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी...

Topics

शादी टूटने के गुस्से में युवती के घर पर फेंका पेट्रोल बम, मंगेतर को दी धमकी

भोपाल राजधानी के टीटी नगर इलाके में सनसनीखेज मामला सामने...

अवधपुरी में BTech छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल: अवधपुरी इलाके के नक्षत्र कॉम्प्लेक्स में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी...

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img