भोपाल:
अवधपुरी इलाके के नक्षत्र कॉम्प्लेक्स में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 20 वर्षीय BTech प्रथम वर्ष की छात्रा सौम्या तिवारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त वह घर पर अकेली थीं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के समय मृतका का भाई किसी काम से बाहर गया था। वापस लौटने पर उसने सौम्या को फंदे पर लटका देखा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता उत्तर प्रदेश में बैंक कर्मचारी हैं और भाई यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई पूरी कर लौटा है। परिजनों के भोपाल पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और मोबाइल डेटा की जांच के बाद ही आत्महत्या की असली वजह सामने आ सकेगी।




