Saturday, September 19, 2026
29.1 C
Bhopal

पटवारियों की हड़ताल, रजिस्ट्री में निष्पादक बनाने का विरोध तेज

भोपाल:

​राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मुफ्त रजिस्ट्री में पटवारियों को ‘निष्पादक’ (रजिस्ट्रीकर्ता) बनाने के विरोध में प्रदेशभर के पटवारी खुलकर सामने आ गए हैं। मंडला और रायसेन जिले के प्रशासनिक अधिकारियों पर अभद्रता और कार्रवाई की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया है।

​पटवारी संघ का आरोप है कि रायसेन और मंडला में अधिकारियों द्वारा पटवारियों के मोबाइल जबरन जब्त कराए गए और नौकरी से हटाने की धमकियां दी गईं, जिससे मैदानी अमले में भारी मानसिक तनाव और असंतोष का माहौल है। इसी विरोध स्वरूप मंडला तहसील के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पटवारी संघ ने घोषणा की है कि प्रदेशभर के पटवारी आगामी 19 और 20 सितंबर को डिजिटल अवकाश पर रहेंगे और स्वामित्व योजना से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं करेंगे।

​इस बीच, राजधानी स्थित प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय में शनिवार को पटवारी संघ और प्रमुख राजस्व आयुक्त के बीच रजिस्ट्री की जिम्मेदारी को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में पटवारियों ने खुद को निष्पादक की जिम्मेदारी से पूरी तरह मुक्त करने की मांग प्रमुखता से रखी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच किसी प्रकार की सहमति न बन पाने के कारण यह बैठक बेनतीजा समाप्त हुई। मंडला और रायसेन के अधिकारियों के कथित अभद्र रवैये पर आयुक्त ने माना कि ऐसे मामलों में तरीका गलत अपनाया गया है।

​खास बात यह है कि इस योजना को लेकर केवल पटवारी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के तहसीलदार और कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संघ के पदाधिकारी भी अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। इसी क्रम में आयुक्त कार्यालय में पटवारी संघ के बाद तहसीलदार संघ के साथ भी बैठकों का दौर जारी है।

Hot this week

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

​भोपाल: राजधानी भोपाल के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 4 लाख ऐंठे

​ग्वालियर: जिले के पुरानी छावनी इलाके में शादी का झांसा...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 4 लाख ऐंठे

​ग्वालियर: जिले के पुरानी छावनी इलाके में शादी का झांसा...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का नोटिस, याचिका में बंद करने की मांग

​ग्वालियर: मध्य प्रदेश की चर्चित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img