Saturday, September 19, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में ट्रक ड्राइवर ने लगाई फांसी, पत्नी और बेटियां देखने गई थीं झांकियां

भोपाल: कमला नगर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। 37 वर्षीय ट्रक ड्राइवर राहुल सोनेरे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

​घटना के वक्त राहुल की पत्नी और तीनों बेटियां घर से बाहर झांकियां देखने गई थीं। जब परिवार देर रात लौटा और घर का दरवाजा खोला, तो राहुल को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

​सूचना मिलते ही कमला नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। शनिवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। राहुल ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या राहुल पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव या परेशानी में थे। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

​भोपाल: राजधानी भोपाल के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 4 लाख ऐंठे

​ग्वालियर: जिले के पुरानी छावनी इलाके में शादी का झांसा...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 4 लाख ऐंठे

​ग्वालियर: जिले के पुरानी छावनी इलाके में शादी का झांसा...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, मैनेजर समेत 5 पर FIR

​भोपाल: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट का नोटिस, याचिका में बंद करने की मांग

​ग्वालियर: मध्य प्रदेश की चर्चित 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img