Saturday, September 19, 2026
26.1 C
Bhopal

6 करोड़ की नई तहसील बिल्डिंग के रास्ते पर कीचड़ और गड्ढे, जनता परेशान

भोपाल:

राजधानी के कोलार में कुछ महीने पहले ही करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुई एसडीएम और तहसील ऑफिस की नई बिल्डिंग तक पहुंचना आम जनता के लिए मुश्किल हो गया है। बारिश के कारण यहां आने-जाने वाले रास्ते के बुरे हाल हैं और सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में कीचड़ जमा हो गया है, जिससे लोग फिसलकर गिर रहे हैं।

​खास बात यह है कि इसी रास्ते से एसडीएम, तहसीलदार और अन्य बड़े अधिकारी रोजाना गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद बदहाल सड़क की सुध नहीं ली गई है।

कांग्रेस ने वीडियो जारी कर उठाए सवाल

कोलार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने सड़क के गड्ढों और कीचड़ का वीडियो और फोटो जारी कर इसे नगर निगम के विकास पर सवालिया निशान बताया है। उन्होंने कहा कि जब वीआईपी समझे जाने वाले कोलार तहसील कार्यालय का यह हाल है और आम जनता को गड्ढों से जूझकर दफ्तर पहुंचना पड़ रहा है, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर की बाकी कॉलोनियों की सड़कें कितनी जर्जर होंगी। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम कोलार का कार्यालय तहसील कार्यालय के बिल्कुल पास है, जहां दिनभर अधिकारी बैठते हैं, फिर भी उन्हें यह बदहाली नजर नहीं आ रही है।

Hot this week

पटवारियों की हड़ताल, रजिस्ट्री में निष्पादक बनाने का विरोध तेज

भोपाल: ​राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मुफ्त रजिस्ट्री...

भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने की सतर्क रहने की अपील

​भोपाल: राजधानी भोपाल के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नाम से...

Topics

पटवारियों की हड़ताल, रजिस्ट्री में निष्पादक बनाने का विरोध तेज

भोपाल: ​राज्य सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मुफ्त रजिस्ट्री...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, 4 लाख ऐंठे

​ग्वालियर: जिले के पुरानी छावनी इलाके में शादी का झांसा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img