Tuesday, September 22, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल मास्टर प्लान: ड्राफ्ट जारी करने की हरी झंडी, सीलिंग की कार्रवाई में सख्ती के आदेश

भोपाल: सुप्रीम कोर्ट से भोपाल के 21 साल से पेंडिंग मास्टर प्लान को लेकर राज्य सरकार को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को हुई लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने सरकार को नया मास्टर प्लान ड्राफ्ट जारी करने की अनुमति दे दी है, हालांकि इसका फाइनल प्रकाशन कोर्ट को सूचित करने के बाद ही किया जाएगा। शहर में पिछले 21 सालों से नया मास्टर प्लान लागू नहीं हो सका है और फिलहाल 2005 के पुराने प्लान के आधार पर ही विकास कार्य हो रहे हैं।

​सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सीलिंग की कार्रवाई में बरती जा रही लापरवाही और सील किए गए प्रतिष्ठानों के शाम को दोबारा खुलने की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने निर्देश दिए हैं कि आगे से ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सीलिंग मामले में अब कोई नई कमेटी नहीं बनाई जाएगी। इस मामले में अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी, जिसमें नगर निगम और राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी।

​गौरतलब है कि अगस्त महीने में आवासीय क्षेत्रों में चल रहे कमर्शियल प्रतिष्ठानों पर निगम ने शिकंजा कसा था, जिसके तहत हजारों नोटिस जारी किए गए थे और कुछ दुकानें सील भी की गई थीं। हालांकि, व्यापारियों के विरोध के बाद कार्रवाई रोक दी गई थी। दूसरी ओर, रहवासियों लगातार यह मांग उठा रहे हैं कि आवासीय इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के कारण शोर, भारी ट्रैफिक, असामाजिक तत्वों का दखल और बच्चों की सुरक्षा जैसे गंभीर खतरे पैदा हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के इन सख्त आदेशों के बाद अब प्रशासन और नगर निगम पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई का दबाव काफी बढ़ गया है।

Hot this week

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...

आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने बढ़ाया पारा: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव

भोपाल: एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बाद अब आयुष...

Topics

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...

भोपाल में पति ने की पत्नी के साथ घूम रहे युवक की स्कूटी में तोड़फोड़

​भोपाल: राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित मिनाल गेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img