Wednesday, September 23, 2026
27.6 C
Bhopal

इंदौर के सुदामा नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

इंदौर:

अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर और सिक्के चुरा ले गए। पीड़ित मलय बिल्लौरे निजी इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं और 19 सितंबर को अपने माता-पिता को हरिद्वार जाने के लिए रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे, जिसके बाद वे सुखलिया में अपनी बुआ के घर चले गए थे।

​जब मलय 20 सितंबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला खोलने के बावजूद दरवाजा अंदर से बंद मिला। पीछे जाकर देखने पर खिड़की टूटी हुई मिली, जिसके जरिए अंदर जाकर उन्होंने लॉक खोला। घर के अंदर पहुंचने पर कमरों का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे गहने गायब थे।

​चोरी गए सामान में दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोने का हार, पांच सोने की चेन, अंगूठियां, झुमकी और कान के बूंदों के अलावा चांदी की पायल, अंगूठी, बर्तन, दीपक और करीब बारह चांदी के सिक्के शामिल हैं।

​पीड़ित मलय ने पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि घटना के तुरंत बाद वे शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने दो दिन बाद मंगलवार को एफआईआर दर्ज की। फिलहाल अन्नपूर्णा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

हेड कॉन्स्टेबल के पति ने फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल: नेहरू नगर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह एक दर्दनाक...

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

Topics

हेड कॉन्स्टेबल के पति ने फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल: नेहरू नगर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह एक दर्दनाक...

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

​भोपाल: राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर...

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img