Friday, November 13, 2026
25.1 C
Bhopal

देवास: जिला सूखाग्रस्त घोषित करने और कर्जमाफी की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर-पैदल रैली, सौंपा ज्ञापन

​देवास: जिले में विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मालवा-निमाड़ प्रांत के बैनर तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में झंडे लिए किसानों ने एबी रोड पर नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर और पैदल रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

​जिलाध्यक्ष ठाकुर गगन सिंह पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में किसानों ने कई प्रमुख मांगें उठाईं:

  • ​सूखाग्रस्त और कर्जमाफी: अल्पवर्षा के चलते देवास जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों पर सभी तरह की शासकीय वसूली रोकने और उन्हें सरकारी व अर्ध-सरकारी कर्ज से मुक्त करने की मांग।
  • ​फसल मूल्य और बीमा: फसलों का लागत के आधार पर सी2+50 प्रतिशत लाभकारी मूल्य तय करने, साल 2018 से अब तक का फसल बीमा मुआवजा दिलाने और भावांतर योजना बंद करने की मांग।
  • ​खाद और बिजली: रासायनिक खाद की ई-टोकन व्यवस्था खत्म कर आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराने तथा सिंचाई के लिए 12 घंटे लगातार बिजली देने की मांग।
  • ​नुकसान का सर्वे: सोयाबीन में पीला मोजेक रोग से हुए नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को तुरंत मुआवजा और बीमा राशि दिलाने की मांग।

​महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img