जैतहरी/अनूपपुर:
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर अनूपपुर जिले के जैतहरी के व्यापारी राकेश कुमार अग्रवाल से 91 लाख 32 हजार रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कानपुर निवासी आरोपी भोला सिंह (46) को पुलिस ने धरदौड़ा है। इस मामले में पहले भी दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
ऐसे दिया था ठगी को अंजाम
इसी साल जनवरी में ‘पीटर पॉल’ नाम के ठग ने व्यापारी को फोन कर ‘Compoundes.top’ नामक फर्जी लिंक के जरिए ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया था। शुरुआत में मुनाफा दिखाकर और कुछ पैसे वापस कर भरोसा जीता गया। इसके बाद झांसे में आकर व्यापारी ने जनवरी से 1 फरवरी के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 91 लाख 32 हजार 187 रुपए ट्रांसफर कर दिए। मुनाफा और मूलधन निकालने की कोशिश करने पर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया था।
पुलिस की कार्रवाई और राहत
- गिरफ्तारी: मामले में यश तोमर और शानू उर्फ शुभम दुआ की गिरफ्तारी के बाद अब कानपुर से भोला सिंह पकड़ा गया है।
- राहत: पुलिस की त्वरित कार्रवाई से व्यापारी के बैंक खातों की 34 लाख रुपए की रकम होल्ड कराई गई है, जिसमें से 14 लाख रुपए से ज्यादा वापस दिलाए जा चुके हैं।
- आगे की जांच: पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश और बाकी रकम वापस कराने के प्रयास में जुटी है।




