बिलासपुर। बिलासपुर में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है आरोपी डॉक्टर पुलिस गिरफ्त से बाहर है। दरअसल, उसने कुछ दिन पहले कॉलेज के सुपरवाजर को कमर में दर्द होने पर इंजेक्शन लगाया, तब महज एक घंटे के भीतर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब जांच के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। खास बात यह है कि बंगाली डॉक्टर 25 साल से थाने के पास बिना डिग्री लिए क्लिनिक चला रहा था। फिर भी किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। दुर्ग जिले के साजा क्षेत्र के देउरगांव में रहने वाले मुरली यादव (27 साल) संदीपनी नर्सिंग कालेज में सुपरवाइजर थे।




