भोपाल: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लंबी सेवाएं पूरी करने वाले चार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर आयुक्त कार्यालय सभागार में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस कमिश्नर श्री संजय कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार और श्रीफल भेंट कर उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और खुद को व्यस्त तथा फिट रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भोपाल पुलिस परिवार हर समय उनके साथ है।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी व कर्मचारी:
- श्री अनिल कुमार शर्मा (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त)
- श्री गजराज सिंह परमार (सहायक उप निरीक्षक)
- श्री महेंद्र कुमार शर्मा (सहायक उप निरीक्षक)
- श्रीमती नीलम शर्मा (प्रधान आरक्षक)
समारोह में एडिशनल सीपी श्रीमती मोनिका शुक्ला, श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती श्रद्धा तिवारी सहित कई अधिकारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और विभाग का आभार जताया।







