Saturday, October 31, 2026
23.1 C
Bhopal

खंडवा: गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो अलग-अलग जगहों से तीन आरोपी गिरफ्तार; 1 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

खंडवा: शहर में अवैध रूप से गांजा बेचने और सप्लाई करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 190 ग्राम गांजा और एक बाइक जब्त की है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पहली कार्रवाई: बाइक से सप्लाई करने आए दो आरोपी गिरफ्तार सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि चीराखदान मल्टी के पीछे गांजे की खरीद-फरोख्त होने वाली है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की। इस दौरान एक युवक बाइक पर टंगी कपड़े की थैली दूसरे व्यक्ति को देने लगा, तभी पुलिस ने दोनों को दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो 80 ग्राम गांजा और एक बजाज प्लेटिना बाइक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान रमेश (निवासी सुंदरनगर, चीराखदान, खंडवा) और मोहनसिंह (निवासी ग्राम सांगवी, भीकनगांव, जिला खरगोन) के रूप में हुई है।

दूसरी कार्रवाई: रेलवे ब्रिज के पास 110 ग्राम गांजे के साथ एक युवक पकड़ाया उधर, मोघट रोड पुलिस ने शुक्रवार रात बड़गांव भीला रोड स्थित रेलवे ब्रिज के पास कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आमीन (निवासी रामेश्वर टेकड़ा, मोघट रोड) को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस सिटी एसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि दोनों मामलों में जब्त गांजे की कुल कीमत करीब 4,800 रुपए है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी अवैध रूप से गांजा कहां से लेकर आते थे और इस तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन और लोग शामिल हैं।

Hot this week

भोपाल पुलिस: चार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल: भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में लंबी सेवाएं पूरी करने...

Topics

10 लाख के अवैध पटाखे जब्त, दो पर केस दर्ज

उज्जैन: त्योहारों से ठीक पहले पुलिस ने शास्त्री नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img