Tuesday, November 3, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल में कल भाजपा की पदयात्रा: जाम की आशंका के चलते स्कूलों में अवकाश और समय में बदलाव के निर्देश

भोपाल: शहर में बुधवार, 4 नवंबर को बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा और सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल होंगे। कार्यक्रम में भारी भीड़ और संभावित जाम को देखते हुए जिला प्रशासन और स्कूलों ने खास तैयारी की है।

स्कूलों में छुट्टी और समय में बदलाव

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के निर्देश के बाद शहर के कई स्कूलों ने बुधवार को अवकाश घोषित कर दिया है, जिसमें सेंट जोसेफ स्कूल (कोलार) भी शामिल है। अन्य स्कूलों को अपने रूट और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए समय बदलने या छुट्टी करने का अधिकार दिया गया है। इसकी सूचना अभिभावकों और डीईओ कार्यालय को देनी होगी।

इन रास्तों पर रहेगा भारी ट्रैफिक दबाव

पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। बाहर से आने वाली करीब 1200 बसों और 2 हजार कारों के कारण सुबह 8 बजे से इन इलाकों में भारी जाम की आशंका है:

  • मुख्य प्रभावित क्षेत्र: भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, जवाहर चौक, माता मंदिर, रोशनपुरा, लिंक रोड-1 और पॉलिटेक्निक चौराहा।

अटल पथ से रोशनपुरा तक निकलेगी पदयात्रा

सुबह 10 बजे टीटी नगर के अटल पथ पर एक बड़ी सभा होगी। इसके बाद पदयात्रा न्यू मार्केट से होते हुए रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों, पेशेवरों और थर्ड जेंडर समुदाय द्वारा स्वागत मंच बनाए गए हैं।

बाहर से आने वाली बसों के लिए रूट और पार्किंग

ट्रैफिक पुलिस ने बाहर से आने वाली बसों के लिए अलग-अलग रास्ते और पार्किंग तय किए हैं:

  • विदिशा-रायसेन की बसें: एलएलए रेस्ट हाउस परिसर में पार्क होंगी।
  • नर्मदापुरम-मिसरोद की बसें: तुलसी नगर स्थित अंबेडकर पार्क के पास पार्क होंगी।
  • सीहोर-रातीबड़ की बसें: मॉडल स्कूल ग्राउंड में पार्क होंगी।
  • लालघाटी-गांधीनगर की बसें: टीटी नगर दशहरा मैदान के पास पार्क होंगी।
  • पुराने शहर की बसें: लाल परेड मैदान, रविंद्र भवन और खटलापुरा रोड पर पार्क की जाएंगी।

Hot this week

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला, दो पर केस दर्ज

निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के...

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, कामकाज ठप

भोपाल: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में अधिकारी और...

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी केयरटेकर आगरा में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

भोपाल/आगरा: भोपाल के चर्चित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img