Tuesday, November 3, 2026
22.9 C
Bhopal

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 36 हजार रुपए कीमत के 20 चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यह था पूरा मामला: 28 अक्टूबर को पीड़ित शत्रुधन कुशवाह ने नरवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी मोबाइल दुकान की दीवार में नकब लगाकर फोन चुरा लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ने पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की।

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी: जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों— सोबू खान (23 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, नरवर) और शिवम उर्फ गट्टा रजक (19 वर्ष, निवासी कानूनगो मोहल्ला, नरवर) को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की बात कबूल कर ली, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चुराए गए सभी 20 मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

Hot this week

निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला, दो पर केस दर्ज

निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के...

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...

आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के खिलाफ दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, कामकाज ठप

भोपाल: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में अधिकारी और...

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल हत्याकांड का आरोपी केयरटेकर आगरा में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

भोपाल/आगरा: भोपाल के चर्चित रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img