देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने वाले मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू राठौड़ का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। अलीराजपुर से देवास लाते वक्त बरोठा थाना क्षेत्र में आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की और एएसआई की बंदूक छीनकर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। घायल आरोपी को पहले देवास जिला अस्पताल और फिर इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गौरतलब है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान टीआइ दिलीप पुरी की हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अब आरोपी से हत्याकांड और उसके शराब तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।




