Monday, November 9, 2026
30.1 C
Bhopal

दिवाली के बाद भोपाल की हवा बिगड़ी, AQI पहुंचा 393; सड़कों से उठा 4 टन पटाखों का कचरा

भोपाल: दिवाली की रात राजधानी भोपाल में जमकर हुई आतिशबाजी से हवा जहरीली हो गई है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 150 से उछलकर सीधे 393 के पार पहुंच गया। प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने शहरभर में पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है, वहीं सुबह 6 बजे से ही सड़कों की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अनुमान के मुताबिक, शहर में दिवाली पर करीब 20 करोड़ रुपये के पटाखे फोड़े गए। इससे सामान्य दिनों में निकलने वाला 850 टन कचरा बढ़कर 1000 टन तक पहुंच गया है। इसमें करीब 11 से 12 टन बारूद और पटाखों का कचरा होने का अनुमान है, जिसमें से दोपहर तक करीब 4 टन कचरा उठाया जा चुका था।

सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार और अपर आयुक्त अमन मिश्रा सुबह से ही मैदानी अमले के साथ सड़कों पर उतरे। शहर के बाजारों और कॉलोनियों में करीब 11 हजार सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं।

पटाखों के कचरे को माना गया ‘खतरनाक’, अलग से होगा डिस्पोज पटाखों के कचरे में बारूद और रसायन होने के कारण निगम इसे सामान्य कचरे के साथ नहीं मिला रहा है। इसे ‘हैजार्डस वेस्ट’ (खतरनाक कचरा) की श्रेणी में रखकर अलग से कलेक्ट किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, जले हुए पटाखों की कैलोरिफिक वैल्यू कम होती है, इसलिए इसे शहर के 17 कचरा स्टेशनों से इकट्ठा कर आदमपुर खंती स्थित साइंटिफिक लैंडफिल साइट में सुरक्षित तरीके से दफनाया जाएगा।

Hot this week

दीवाली पर पटाखे फोड़ने से रोकने पर विवाद: मां पर चाकू से हमला, बचाने आए 25 वर्षीय युवक की हत्या

भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमगंज में...

नागझिरी चौराहे पर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग गंभीर, लाखों का नुकसान

उज्जैन। नागझिरी चौराहे पर सोयाबीन प्लांट के सामने रविवार...

7 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ भाजपा पार्षद का पति गिरफ्तार, जेल भेजा

​हरदा। सिराली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

पटाखे की चिंगारी से बंद मकान में लगी भीषण आग

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ की महालक्ष्मी पूजा

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में दीपावली...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img