Wednesday, November 11, 2026
20.1 C
Bhopal

तेंदुए के हमले के बाद बाग मुगालिया ईको पार्क में वॉक पर रोक, इलाके में बाघ की भी आशंका

भोपाल। बाग मुगालिया स्थित लहारपुर ईको लॉजिकल पार्क में तेंदुए के हमले की घटना के बाद वन विभाग ने मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक पर पूरी तरह रोक लगा दी है। पार्क में वन्यजीवों की निगरानी के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 16 वर्षीय कार्तिकेय बैरिकेडिंग पार कर पार्क के प्रतिबंधित जंगल वाले हिस्से में चला गया था। तभी सामने आए तेंदुए के एक शावक ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने किशोर के सीने और हाथ पर पंजे मार दिए। घायल किशोर को तुरंत एम्स ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

डीएफओ आलोक भारती के अनुसार, करीब 450 हेक्टेयर में फैले इस पार्क के लगभग 25 हेक्टेयर हिस्से में ही लोगों को वॉक की अनुमति रहती है, जिसे सुरक्षित रखा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर अब पूरे पार्क में आवाजाही बंद कर दी गई है।

इसी बीच इलाके में बाघ (टाइगर) की मौजूदगी की चर्चाओं से भी हड़कंप है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि पहले बायपास के दूसरी ओर मूवमेंट देखा गया था, लेकिन पार्क के भीतर पुष्टि के लिए कैमरे लगाए गए हैं। उधर, भोपाल से सटे औबेदुल्लागंज के चिकलोद में भी तेंदुए के शिकार की आशंका जताई जा रही है, जिसकी विभाग जांच कर रहा है।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img