Wednesday, November 11, 2026
24.1 C
Bhopal

रसगुल्ला बताकर खिलाया सूअर मार बम: चबाते ही मुंह में हुआ धमाका, युवक की मौत; दोस्त गिरफ्तार

डिंडौरी। जिले के पड़रिया छांटा गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘सूअर मार बम’ मुंह में फटने से 35 वर्षीय युवक राजेन्द्र बरौतिया की मौत हो गई। आरोप है कि उसके ही दोस्त ने बम को रसगुल्ला बताकर खाने के लिए दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आंगन में बातचीत के दौरान दिया बम कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है। राजेन्द्र अपने घर के आंगन में आग ताप रहा था। तभी गांव का ही रामभगत बरौतिया वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान रामभगत ने जेब से सूअर मारने वाला विस्फोटक निकाला और रसगुल्ला बताकर राजेन्द्र को थमा दिया। राजेन्द्र ने जैसे ही उसे चबाया, जोरदार धमाका हुआ और उसका मुंह व जबड़ा बुरी तरह उड़ गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल राजेन्द्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विस्फोटक कानून और गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज पुलिस ने आरोपी रामभगत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) तथा विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि आरोपी के पास यह घातक विस्फोटक कहां से और किस मकसद से आया था।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

Topics

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img