Thursday, November 12, 2026
29.1 C
Bhopal

विदिशा में शराब पीने से रोकने पर कॉलोनाइजर से मारपीट, ऑफिस में तोड़फोड़ कर साढ़े तीन लाख ले जाने का आरोप

विदिशा। कॉलोनी में शराब पीने से रोकने पर कॉलोनाइजर सुनील गुप्ता के साथ बीच सड़क पर मारपीट करने और ऑफिस में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और अधिकारियों को मारपीट का वीडियो भी सौंपा।

जानकारी के अनुसार, निखिल यादव अपने दो साथियों के साथ कॉलोनी में शराब पी रहा था। महिलाओं द्वारा मना करने पर युवकों ने अभद्रता की। बीच-बचाव करने पहुंचे गार्ड और कॉलोनाइजर सुनील गुप्ता से भी विवाद हुआ। उस रात आरोपियों के परिजनों के माफी मांगने पर गुप्ता ने पुलिस कार्रवाई नहीं कराई थी।

संदिग्ध वाहनों से पीछा करने का आरोप गुप्ता का आरोप है कि अगले दिन आरोपियों ने सड़क पर उनके साथ मारपीट की। इसके बाद ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की और वहां रखे करीब 3.5 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। 5 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद सात दिन तक ठोस कार्रवाई न होने से उनमें डर का माहौल है। उन्होंने संदिग्ध वाहनों द्वारा पीछा किए जाने का भी आरोप लगाया है।

वीडियो के आधार पर होगी गिरफ्तारी मामले में सीएसपी ने बताया कि पीड़ित का आवेदन और मारपीट का वीडियो प्राप्त हुआ है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

Topics

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img