Monday, November 16, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में नशे के ठिकानों पर आधी रात बड़ी दबिश: 50 घरों की तलाशी में महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईदगाह हिल्स स्थित वाजपेयी नगर मल्टी क्षेत्र में लंबे समय से नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त की मिल रही गुप्त सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए भोपाल पुलिस ने 14 और 15 नवंबर की दरमियानी रात एक व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया।

डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के सीधा निर्देशन में तैयार की गई इस विशेष रणनीति के तहत तीन एसीपी और नौ थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल को मैदान में उतारा गया। जोन-3 के नौ अलग-अलग थानों से चुने गए महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की कुल 13 विशेष टीमों ने रात के अंधेरे में पूरे इलाके की घेराबंदी की। महज ढाई घंटे तक चले इस सघन अभियान में पुलिस ने चिह्नित किए गए 50 संदिग्ध घरों पर एक साथ दबिश दी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

महिला के ठिकाने से मिला मादक पदार्थों का जखीरा तलाशी अभियान के दौरान शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली वाजपेयी नगर मल्टी की झुग्गी नंबर 719 में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। यहाँ रहने वाली 35 वर्षीय महिला राजश्री मेषकर के घर की बारीकी से तलाशी लेने पर नशे का भारी जखीरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से 741 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस (अनुमानित कीमत 1.90 लाख रुपये) और 387 ग्राम गांजा (कीमत करीब 25 हजार रुपये) जब्त किया। इसके अतिरिक्त, युवाओं में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित इंजेक्शनों की बड़ी खेप भी मिली, जिसमें ब्यूप्रेनार्फिन हाइड्रोक्लोराइड के 304 और फेनिरामाइन मेलिएट के 302 इंजेक्शन शामिल हैं। इन कुल 606 इंजेक्शनों की बाजार कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है। जब्त किए गए सभी मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 2.85 लाख रुपये बताई जा रही है।

तस्करी के उपकरण और नकदी जब्त, फरार आरोपी भी दबोचा गया पुलिस को महिला के घर से नशे की पुड़िया बनाने और तौलने में इस्तेमाल होने वाला एक पीतल का तराजू, पारदर्शी व पीले रंग की पॉलीथिन, 9,390 रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का एक महंगा मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मध्यप्रदेश ड्रग्स निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इसी सघन कॉम्बिंग गश्त और दबिश के दौरान पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली। क्षेत्र में प्राणघातक हमले के एक पुराने मामले में लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे एक कुख्यात युवक को भी घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार महिला से सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह इतनी बड़ी मात्रा में चरस, गांजा और प्रतिबंधित इंजेक्शन कहां से लाती थी और शहर के किन हिस्सों में इसकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से राजधानी में सक्रिय नशे के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

Hot this week

इलाज के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, ड्यूटी डॉक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

​ग्वालियर। हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए...

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img