Tuesday, November 17, 2026
27.1 C
Bhopal

वैशाली नगर के पानी में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया की पुष्टि; सियासत गरमाई, कांग्रेस पार्षदों ने की कार्रवाई की मांग

भोपाल। राजधानी के वैशाली नगर में नलों से आ रहे पीने के पानी में जानलेवा ‘ई-कोलाई’ (E. coli) बैक्टीरिया मिलने से हड़कंप मच गया है। सरकारी लैब की जांच रिपोर्ट में बैक्टीरिया की पुष्टि होने के बाद कॉलोनी के करीब 200 परिवारों ने नल का पानी पीना बंद कर दिया है और बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं। इस मुद्दे पर मंगलवार को सियासत भी गरमा गई, जब नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी और पार्षद योगेंद्र सिंह ‘गुड्डू’ चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने निगम आयुक्त कर्मवीर शर्मा से मुलाकात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

कैसे खुला मामला? स्थानीय रहवासी विवेक राय ने अपने स्तर पर पानी के सैंपल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) की स्टेट रिसर्च लैब में जांच के लिए भेजे थे। 28 अक्टूबर और 13 नवंबर की रिपोर्ट में 100 मिली पानी में ई-कोलाई की मात्रा क्रमशः 660 और 350 MPN पाई गई, जबकि पीने के पानी में यह शून्य होनी चाहिए। साथ ही पानी में गंदलापन भी तय सीमा से अधिक मिला। आशंका है कि पास से गुजर रही सीवेज लाइन के ओवरफ्लो और लीकेज के कारण गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है।

7 लाख लोगों की सेहत पर खतरा, निगम ने तेज की जांच जिस कोलार नेटवर्क से यहां पानी आता है, उससे शहर के 9 जोन के करीब 7 लाख लोगों को सप्लाई होती है। मामला उजागर होने के बाद अपर आयुक्त तन्मय वशिष्ठ और जल कार्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 11 नए सैंपल लिए हैं। हालांकि, निगम अधिकारियों का दावा है कि शुरुआती फील्ड जांच में पानी साफ और क्लोरीन की मात्रा पर्याप्त पाई गई है। वहीं, विपक्ष ने पूरे जल वितरण तंत्र की उच्च स्तरीय जांच का ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि यह वही बैक्टीरिया है, जिससे इंदौर के भागीरथपुरा में 36 लोगों की जान जा चुकी है।

Hot this week

भोपाल: महिला को गोली मारने के मामले में कुख्यात मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार

भोपाल। टीलाजमालपुरा इलाके में करीब एक महीने पहले महिला...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

Topics

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img