इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से सोने की चेन, चांदी की पायजेब और नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, किसान प्रवीण परिवार के साथ त्योहार मनाने रिश्तेदारों के घर गए हुए थे। तीन-चार दिन से मकान सूना था। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात बदमाश ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखा माल समेट ले गए। आरोपियों ने आसपास के अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
मंगलवार को परिवार के लौटने पर सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। घटना से जुड़े CCTV फुटेज में पांच संदिग्ध इलाके में रेकी करते नजर आए हैं। कनाड़िया पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।



