Tuesday, November 17, 2026
25.1 C
Bhopal

हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के लिए ड्रग्स तस्करी: बीई पास महिला और बी-फार्मा साथी गिरफ्तार, 1.50 लाख की एमडी जब्त

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश से एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स लाकर शहर में खपाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उच्च शिक्षित महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपए कीमत की 14.19 ग्राम एमडी जब्त की है।

शराब दुकान के पास ग्राहक का कर रही थी इंतजार मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने एमपी नगर जोन-2 स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने घेराबंदी कर 38 वर्षीय श्रद्धा चौकीकर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी जैकेट की जेब से पन्नी में रखी 14.19 ग्राम एमडी बरामद हुई। मूल रूप से छिंदवाड़ा की रहने वाली श्रद्धा पिछले 10 साल से भोपाल में रह रही है।

पूछताछ के बाद साकेत नगर से साथी दबोचा पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल के शौक में वह नशे की आदी हो गई थी और दो दिन पहले ही अपने साथी के साथ यूपी से यह खेप लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने साकेत नगर स्थित रीगल होटल के पास दबिश देकर उमरिया निवासी राजेंद्र राय (37) को भी गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी हैं उच्च शिक्षित पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला इंजीनियरिंग (बीई) पास है, जबकि उसका साथी राजेंद्र बी-फार्मा डिग्रीधारी है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर को रफ्तार: पूर्व आईएएस शैलेश पाठक बने एसपीवी के उपाध्यक्ष

भोपाल। राज्य सरकार ने जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर के काम...

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: महिला को गोली मारने के मामले में कुख्यात मुख्तार मलिक का बेटा यासीन गिरफ्तार

भोपाल। टीलाजमालपुरा इलाके में करीब एक महीने पहले महिला...

Topics

कनाड़िया में किसान के सूने मकान से नकदी और जेवर चोरी, CCTV में दिखे पांच संदिग्ध

इंदौर। कनाड़िया क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान...

भोपाल: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घर से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने सोमवार शाम टीला जमालपुरा क्षेत्र...

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img