Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

सड़क पर खड़ी ट्राली में घुसी बाइक, युवक की मौत

भोपाल के ईंटखेड़ी इलाके में सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने से युवा किसान की मौत हो गई। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामने से आ रहे वाहन की हाई बीम लाइट युवक के आंख में पड़ी। जिससे वह आगे का रास्ता नहीं देख सका। सीधे उसकी बाइक ट्राली में जा घुसी। हादसा गुरुवार की रात करीब 10 बजे ईंटखेड़ी इलाके के निपनिया जाट गांव के पास हुआ।जानकारी के मुताबिक, मुड़िया खेड़ा गांव बैरसिया के रहने वाले दिनेश शाक्य पुत्र भगवत सिंह (23) खेती-किसानी करता था। वह गुरूवार को मंडी के काम से भोपाल आया था। रात करीब 10 बजे वह भोपाल से गांव लौट रहा था। अभी निपनिया जाट गांव के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट लगने से वह सामने का रास्ता नहीं देख सका। उसकी बाइक सीधे सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश की अभी शादी नहीं हुई थी।आधार कार्ड से हुई पहचानमृतक दिनेश के चाचा गंगाराम ने बताया कि उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। जिससे ग्रामीणों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके भतीजे का एक्सीडेंट हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। दिनेश के चाचा ने बताया कि भतीजा खेती-किसानी करता था। इसी सिलसिले में वह गुरुवार को भोपाल गया था। वापस लौटते समय उसकी मौत हो गई।टक्कर लगने के बाद 20 मीटर दूर तक घिसटी बाइकबताया गया कि ट्राली के किनारे की तरफ उसकी बाइक टकराई थी। टक्कर लगने से वह ट्राली के पास ही पड़ा रहा। जबकि बाइक टकराने के बाद करीब 20 मीटर दूर तक घिसटते गई। बताया गया कि सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया पंक्चर हो गया था। इस वजह से चालक वाहन को रास्ते में खड़ा कर दिया था। पुलिस का मानना है कि हादसे के वक्त दिनेश की बाइक भी काफी रफ्तार में रही होगी। इसी वजह से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img