Monday, April 27, 2026
38.1 C
Bhopal

प्रधानमंत्री मोदी की‘ परीक्षा पे चर्चा’

CM शिवराज बोले- PM मोदी ने सब बता दिया; मेरे पास बताने को कुछ नहीं, सत्र खुलने पर पढ़ाई पर चर्चा करूंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 1 अप्रैल को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों से चर्चा की। उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्ति के गुर बताए। उनका उत्साहवर्धन भी किया। इसका लाइव प्रसारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, टीटी नगर में स्कूली बच्चों और अधिकारियों के साथ देखा। कार्यक्रम देर शुरू हुआ। यह 1 बजे के बाद ही खत्म हो पाया।पहले शिवराज ने स्कूली बच्चों और पेरेंट्स से चर्चा के लिए पीएम के कार्यक्रम के बाद 12 बजे से रखा था, लेकिन पीएम का कार्यक्रम ही 1 बजे के बाद खत्म हुआ। कार्यक्रम खत्म होते ही फौरन शिवराज मंच पर पहुंच और उन्होंने कहा बच्चों आपको एक बात बताता हूं। स्कूल समय में हमारे शिक्षक ने कहा कि पानी में एक चम्मच नमक घोला।उसके बाद एक-एक चम्मच और नमक घोलने को कहा। एक समय ऐसा आया, जब नमक घुलना बंद हो गया। शिक्षक ने कहा कि अब इससे ज्यादा इसमें नमक नहीं घुस सकता है। यह संतृप्त है। यही आज के कार्यक्रम में रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में बच्चों के सभी सवालों के इतने अच्छे से जवाब दिया है कि अब मेरे पास और कुछ कहने को नहीं है। अब कुछ भी नहीं बचा है, जो मैं बता सकूं।मैं अब सारे कार्यक्रम रद्द करता हैं। अब मैं परीक्षा पर चर्चा नहीं पढ़ाई पर चर्चा करूंगा। जब सत्र प्रारंभ होंगे, तो हम एक बार फिर बैठेंगे। उस दौरान मैं सिर्फ पढ़ाई पर चर्चा करूंगा। इतना कहने के बाद शिवराज स्कूल से फौरन रवाना हो गए। जाते समय उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रादेशिक चैनलों, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img