Monday, November 23, 2026
19.1 C
Bhopal

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में चल रहे एक जुए के अड्डे पर दबिश देकर एक सूचीबद्ध गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 36,780 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी महेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि झंडा चौक चांदबड़ स्थित विवेक शर्मा के खंडहरनुमा मकान में कुछ लोग पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सर्च वारंट लेने के बाद उपनिरीक्षक जय नारायण रघुवंशी की टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां 12 लोग ताश खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई कर पहले जमानती अपराध होने के कारण नोटिस देकर छोड़ दिया था। हालांकि, रिहाई के बाद सभी आरोपी पुलिस की कार्रवाई के विरोध में हंगामा और शोर-शराबा करने लगे। इस पर पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका के तहत मकान मालिक विवेक शर्मा और निगरानीशुदा बदमाश अभिषेक अहिरवार समेत सभी 12 आरोपियों को बीएनएसएस (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार: पकड़े गए आरोपियों में विवेक शर्मा, अभिषेक अहिरवार, मयंक गुप्ता, संजय इंदौरिया, पवन अहिरवार, गोलू नाथ (सभी निवासी चांदबड़), रामदयाल अहिरवार, सौरभ श्रीवास्तव (निवासी पुष्पा नगर, ऐशबाग) और राम सिंह, रानू निरंजन, जयपाल सिंह व परमानंद ठाकुर (निवासी साईराम कॉलोनी) शामिल हैं।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...

घोड़े की लात से 39 वर्षीय ठेकेदार की मौत

भोपाल। पंचशील नगर में सड़क पर बंधे घोड़े की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img