Saturday, November 28, 2026
24.1 C
Bhopal

वीआईपी रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कूल बस, 3 बच्चों समेत 6 घायल

भोपाल। शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा सर्किल पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। लिटिल एंजिल्स स्कूल की एक बस मोड़ पर अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए सीधे एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में बस में सवार 3 स्कूली बच्चे और 3 शिक्षक घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2:50 बजे की है, जब बस कोहेफिजा सर्किल से गुजर रही थी। मोड़ पर चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस रेलिंग तोड़ती हुई पेड़ से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बस के भीतर फंसे बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

चालक और परिचालक फरार, वीडियो की जांच जारी

कोहेफिजा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि हादसे में कुल 6 लोग (3 बच्चे और 3 शिक्षक) घायल हुए हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। दुर्घटना के तुरंत बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

इस बीच, घटना के बाद सोशल मीडिया पर दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें एक घायल व्यक्ति पास की झाड़ियों में पड़ा दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि वही व्यक्ति बस चला रहा था। पुलिस फिलहाल वीडियो की सत्यता और फरार चालक की भूमिका की जांच कर रही है।

Hot this week

पेशी पर आए बंदी ने कोर्ट के बंदीगृह में धारदार वस्तु से काटा हाथ, जिला अस्पताल में भर्ती

विदिशा। जिला न्यायालय परिसर स्थित बंदीगृह में शुक्रवार को...

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img