Friday, November 6, 2026
16.9 C
Bhopal

भोपाल में सिटी बसों में सफर महंगा

भोपाल की सड़कों पर दौड़ने वाली 230 सिटी बसों में घूमना 2 अप्रैल से महंगा हो जाएगा। BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) ने किराए में 15% तक की बढ़ोतरी की है। अब यात्री को हर रूट पर 1 से 2 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। इससे पहले 5 रूट पर सुपर सेवर प्लान न सिर्फ महंगा हो गया, बल्कि ट्रिप भी घटाए जा चुके हैं।पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पहले ही आग लगी हुई है। ऐसे में सिटी बसों लोगों का सहारा बनी हुई थी, लेकिन अब इनमें घूमना भी महंगा कर दिया गया है। डीजल के रेट में हुई बढ़ोतरी के बहाने बीसीएलएल ने सिटी बसों का किराया भी बढ़ा दिया है, जो 2 अप्रैल से लागू हो जाएगा। इससे पहले वर्ष 2020 में किराए में वृद्धि की गई थी।रोज सवा लाख यात्री करते हैं सफरभोपाल के 14 रूट पर कुल 230 सिटी बसें दौड़ रही हैं। इनमें प्रतिदिन करीब सवा लाख यात्री सफर करते हैं। इनमें 22 हजार से ज्यादा यात्री मंथली और सुपर सेवर प्लान लेकर सफर करते हैं।दूरी के हिसाब से बढ़ा किरायाBCLL ने किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाया है। इसमें 1 से 2 रुपए तक की बढ़ोतरी शामिल हैं। शुरुआत 7 किमी तक सफर करते हैं तो 1 रुपए बढ़ा हुआ किराया देना होगा। यदि 10 किमी तक सफर करेंगे तो 19 रुपए देने होंगे। पहले किराया 17 रुपए था। 13 किमी तक का किराया अब 22 रुपए चुकाना पड़ेगा, जो पहले 20 रुपए था। 26 किमी तक सफर करने पर पहले 26 रुपए लगते थे, अब 28 रुपए देने होंगे।

Hot this week

120 रुपए के पार्सल के पैसे मांगे तो डिलीवरी बॉय को पीटा, जेब से दो हजार रुपए भी गायब

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज इलाके...

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img