Friday, November 6, 2026
16.9 C
Bhopal

B.Com छात्रा ने 6वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में B.Com की छात्रा ने छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्रा शुक्रवार दोपहर कॉलेज से पेपर देकर घर लौटी। मां से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर शाम को चली गई। थोड़ी देर बाद वह अपनी नानी के घर पहुंची और छत से छलांग लगा दी। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।पुलिस के मुताबिक, भेल संगम चौराहा कुंदन नगर में रहने वाली वंदना चौहान पिता हरिओम चौहान (22) निजी कॉलेज से बीकॉम फाइनल की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के पिता हरिओम सीमेंट कंपनी में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि बेटी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। सात साल से उसका इलाज चल रहा था। सीएम शिवराज सिंह चौहान उनके रिश्तेदार हैं। छात्रा का अंतिम संस्कार गांव मछुवाई, सीहोर में होगा। शनिवार को पीएम के बाद परिजन शव लेकर सीहोर के लिए रवाना हुए।नानी के घर की मल्टी की छत से लगा दी छलांगपिता ने बताया, सबसे बड़ी बेटी वंदना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पेपर देकर घर लौटी। थोड़ी देर घर में रहने के बाद उसने मां से कहा कि उसे पार्लर जाना है। देर शाम करीब सात बजे वह घर से पार्लर के लिए निकली। करीब आधा घंटे बाद पता चला कि वह प्रोस्पेरा सोसायटी में रहने वाली अपनी नानी सुषमा चौहान की मल्टी में पहुंच गई। वह नानी के फ्लैट में न जाकर सीधे छत पर पहुंची और छलांग लगा दी। जानकारी मिलते ही लहूलुहान हालत में परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी।छत पर मिली चप्पल, 100 फीट ऊंचाई से कूदीछात्रा के पिता ने बताया, छात्रा की नानी का घर से हमारा घर 1 किलोमीटर दूर है। वंदना पैदल ही नानी के घर तक गई थी। छत पर वंदना की चप्पल मिली है। इससे लग रहा कि उसने छत से ही छलांग लगाई है। करीब 100 फीट ऊंचाई से नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। जब अस्पताल लेकर गए तब उसका शरीर बहुत गर्म था। डॉक्टर ने चेक करते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

Hot this week

120 रुपए के पार्सल के पैसे मांगे तो डिलीवरी बॉय को पीटा, जेब से दो हजार रुपए भी गायब

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज इलाके...

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img