Tuesday, April 28, 2026
40.1 C
Bhopal

जेपी हॉस्पिटल के पब्लिक टॉयलेट में मिली युवती की डेडबॉडी

राजधानी के जेपी हॉस्पिटल परिसर के सुलभ शौचालय में शनिवार सुबह एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतका युवती पेट में गांठ होने की वजह से इलाज के लिए एक दिन पहले भर्ती हुई थी। घटना हादसे के समय उसके एक रिश्तेदार के साथ सुलभ शौचालय में नहाने के लिए गई थी। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है।हबीबगंज पुलिस के अनुसार दीपिका पिता सूरज सिंह (30) जेपी नगर, पुराने शहर की रहने वाली थी। शुक्रवार दोपहर ही परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे पेट संबंधी बीमारी थी। अस्पताल में उसके परिजन भी मौजूद थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे दीपिका नहाने के लिए परिसर में बने सुलभ शौचालय में गई थी। इस दौरान उसके साथ उसके जीजा भी मौजूद थे। वे सुलभ शौचालय के बाहर खड़े थे और दीपिका नहाने के लिए अंदर चली गई। काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं आई तो जीजा ने बाहर से आवाज दी थी, लेकिन अंदर से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया। इस दौरान दीपिका अचेत अवस्था में बाथरूम में मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।अधीक्षक बोले, पीएम रिपोर्ट आने पर होगा कारण स्पष्टजेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉ.राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह महिला शुक्रवार को एडमिट हुई थी। सुबह करीब आठ बजे वह अपने जीजा के साथ सुलभ कॉम्प्लेक्स में नहाने गई थी। उसे पेट में सख्त गठान थी उसका प्रायवेट हॉस्पिटल में भी सस्पेक्टेड कैंसर का ट्रीटमेंट चल रहा था। बॉडी का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।साल भर पहले जवान का शव भी टॉयलेट में मिला थाएक साल पहले जेपी अस्पताल में भर्ती होमगार्ड जवान पुष्पेन्द्र सिंह गौतम का शव भी टॉयलेट में मिला था। इसके बाद परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। वे कोविड वार्ड में भर्ती थे लेकिन वार्ड से 10 फीट दूर टॉयलेट में मृत पाए गए थे।

Hot this week

हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने कुक से की ₹45 हजार की ठगी, पुलिस ने शुरू की तलाश

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img