भोपाल में खुद को भारतीय जनता युवा मोर्चा का पदाधिकारी बताने वाले युवक को एक TI को फोन करना भारी पड़ गया। आरोपी ने 26 मार्च को टीआई को फोन करके कहा था- सीएम हाउस से नीरज बोल रहा हूं। जो दो लड़कों को पकड़ा गया है, उन्हें जल्दी छोड़ दो। टीआई के पूछने पर कि आप अभी कहां हैं, तो बोला- मैं पचमढ़ी में हूं। कैबिनेट चल रही है। टीआई ने फोन नंबर की पड़ताल कर रविवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 26 साल के लक्की कुशवाहा के रूप में हुई। खुद को वह भारतीय जनता युवा मोर्चा का पदाधिकारी बता रहा है।यह है पूरा मामलाटीआई सुधीर अजरिया ने बताया कि 26 मार्च की रात कॉम्बिंग गश्त थी। इसी दौरान जोन-2 एमपी नगर में एक रेस्टोरेंट के पास दो युवक खड़े हुए थे। हमने जब उनसे पूछताछ की, तो वे वहां होने का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। उन्हें पुलिस स्टेशन लाया गया। एक युवक ने पुलिस थाने पहुंचकर दोनों युवकों को छोड़ने को कहा। पुलिस की टीम ने युवक को वहां से भगा दिया।पूछताछ में दोनों युवकों की पहचान देशराज शर्मा और अंश सोमनाथन के रूप में हुई। वह वहां खाना खाए थे। पूछताछ के बाद दोनों को जाने दिया। इसी दौरान एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बोला- मैं सीएम हाउस से नीरज वशिष्ठ बोल रहा हूं। जो दो लड़के पकड़े हैं, उन्हें जल्दी से छोड़ दो। हमने पूछा कि अभी कहां से बोल रहो। इस पर वह बोला- पचमढ़ी में हैं। कैबिनेट चल रही है। उसे दोबारा कॉल कर उसकी हकीकत जानने की कोशिश की।अधिकारी को पहले से जानता हूंजब युवक ने फोन किया, तो उसकी आवाज अलग लगी। नीरज वशिष्ठ को पहले से जानता हूं। इस कारण मुझे संदेह हुआ कि यह नीरज नहीं है। इसके बाद फोन नंबर की जांच शुरू कर दी। फोन नंबर लक्की कुशवाहा के नाम पर आया। इस नंबर की सिम लक्की ने 17 मार्च को ही ली थी। उसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।ऐसे एक कॉल भारी पड़ालक्की ने पकड़े जाने के बाद बताया कि वह देशराज और अंश को नहीं जानता है। उसके लिए उसके परिचित ने फोन किया था। मैंने उसके कहने पर ही पदाधिकारी बनकर सीएम हाउस के नाम पर कॉल किया था। मुझे लगा की सीएम हाउस का नाम सुनकर पुलिस ज्यादा पूछताछ नहीं करेगी और बात बन जाएगी।




